शहीद सैन्य अधिकारी की हीरो जैसी अंतिम विदाई
पूंछ जिले के मेंधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार की रात लगभग एक बजे सेना के जवानों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए, जबकि एक अन्य आतंकी सीमा पार भागने में सफल रहा।
जम्मू के शिव नगर मुहल्ले के निवासी साम्याल घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए।
शहीद सैन्य अधिकारी को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार अपराह्न् शक्ति नगर श्मशान भूमि में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
तिरंगे में लिपटा मेजर साम्याल का ताबूत जैसे ही श्मशान भूमि पर पहुंचा, लोग उसे स्पर्श करने के लिए टूट पड़े। वहां उपस्थित विजय शंकर नामक एक व्यक्ति ने कहा, "वह भारत मां के वीर सपूत थे। हम सभी उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए यहां आए हुए हैं।"
साम्याल अपने पीछे पत्नी, साढ़े चार साल की एक बेटी और दो साल का एक बेटा छोड़ गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications