ब्राजील और अर्जेटीना में तूफान से 13 मरे, सैकड़ों घायल (लीड-1)
ब्यूनस आयर्स/रियो डी जनेरियो, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील और अर्जेटीना के सीमावर्ती इलाकों में मंगलवार को आए तूफान में कम से कम 13 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मंगलवार को अर्जेटीना के मिसियंस प्रांत के सैप प्रेडो में आए तूफान में नौ लोग मारे गए और 61 लोग घायल भी हुए।
उधर, दक्षिणी ब्राजील में सांता कैटरीना प्रांत चार लोग मारे गए और 60 लोग घायल हो गए। तूफान से इस इलाके में 70 फीसदी मकान तबाह हो गए।
अर्जेटीना के मिसियंस प्रांत के नागरिक सुरक्षा निदेशक रिकाडरे वेसेल्का ने कहा, "ऐसा पहली बार है कि इस इलाके में इतना भीषण तूफान आया है। मकान पूरी तरह तबाह हो गए हैं।"
ब्राजीलियाई अधिकारियों ने बताया कि सांता कैटरीना में 2,300 इमारतें तबाह हुईं है। यहां घायलों में कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications