जेट की 160 उड़ाने रद्द हुईं (लीड-1)

मुंबई/नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। निजी एयरलाइन जेट एयरवेज के पायलटों द्वारा लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी विरोध जताने की वजह से 160 उड़ाने रद्द कर दी गई हैं।

कई पायलट आज भी 'चिकित्सा अवकाश' पर हैं हालांकि मुंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार शाम अपने आदेश में इन पायलटों के हड़ताल करने पर रोक लगाई थी।

कई यात्रियों ने जेट की अपनी उड़ानों को पहले ही रद्द कर दिया है। ऐसे में बुधवार सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डे पर कम भीड़ देखी गई।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेट के पायलट नागरिक उडड्डयन महानिदेशक से भी मिल सकते हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को भी जेट एयरवेज को लगभग 200 उड़ाने रद्द करनी पड़ीं थी जिस वजह से 20,000 से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+