क्यूबा में मिला 2 करोड़ वर्ष पुराने घड़ियाल का अवशेष
हवाना, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। क्यूबा में दो करोड़ वर्ष पुराने एक विशालकाय घड़ियाल का अवशेष मिला है जिसकी लंबाई 10 मीटर है।
समाचार एजेंसी प्रेंसा लैटिना के मुताबिक घड़ियाल का अवशेष सैंक्टी स्पिरिटस प्रांत के जाजा दाम इलाके में मिला।
क्यूबा विज्ञान अकादमी के अलेक्जेंद्रो रोमेरो एंपरेडर ने मंगलवार को बताया कि यह पहली बार है कि जब 10 मीटर लंबे सरीसृप का अवशेष मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications