हिमाचल में काल गर्ल रैकेट में नाम आने पर भाजपा नेता का इस्तीफा
भाजपा की मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष राजेंद्र राणा और सरकार के एक वरिष्ठ पदाधिकारी को पिछले सप्ताह एक आलीशान होटल में कुछ महिलाओं के साथ कथित रूप से पाए जाने के बाद कांग्रेस ने कथित काल गर्ल स्कैंडल की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने आईएएनएस को बताया, "राणा का इस्तीफा बुधवार की शाम स्वीकार कर लिया गया। हम कांग्रेस के आरोपों की जांच कर रहे हैं। यदि आरोप सही पाए गए तो किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।"
इस मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज नहीं कराई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications