जीप पर बिजली गिरने से 3 की मौत
हिसुआ थाना के प्रभारी सुरेश राम ने बताया कि हिसुआ से यात्रियों को पारूसराय ले जा रही एक जीप पर राष्ट्रीय राजपथ संख्या 82 पर स्थित डुंगीपुल के समीप बिजली गिर गई। इससे तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल हिसुआ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा दिया गया। जहां से दो लोगों की चिन्ताजनक हालत को देखते हुए उन्हें नवादा के सदर अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी मृतक हिलसा के ही रहने वाले बताए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications