जेट के पायलट बुधवार को भी रहेंगे 'चिकित्सा अवकाश' पर
पायलटों के काम पर न लौटने की वजह से जेट ने बुधवार को अपनी कम से कम 35 उड़ानों को रद्द कर दिया है।
पायलटों के इस फैसले पर जेट एयरवेज के प्रमुख नरेश गोयल ने एक टेलीविजन चैनल से कहा, "हमने कुछ पायलटों के घर पर चिकित्सकों को भेजा था लेकिन कुछ ने अपने घरों में उन्हें नहीं घुसने दिया। हम कंपनी के नियमों के मुताबिक इनके खिलाफ कार्यवाही करेंगे।"
गौरतलब है कि मंगलवार को भी जेट एयरवेज को लगभग 200 उड़ाने रद्द करनी पड़ीं थी जिस वजह से 20,000 से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications