'ट्रिपल-9' दिन पर हजारों जोड़ों ने रचाई शादी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि देश के सभी प्रमुख शहरों में बुधवार को शादी के लिए जोड़ों को आवेदन लहराते हुए देखा गया।
दक्षिणी शहर गुआंगझाउ में शादी पंजीकरण के 24 कार्यालयों में 6,000 जोड़ों ने शादी के लिए आवदेन किया। वहीं पूर्वी शहर नानजिंग में करीब 3,000 जोड़ों ने शादी के लिए आवेदन किया।
गुआंगझाउ के नागरिक नगर ब्यूरो के निदेशक ली झिझेन ने बताया कि 1949 में चीनी गणराज्य की स्थापना के बाद यह पहला मौका है जब इतनी शादियां एक साथ हुई हैं। उस वक्त 6,106 जोड़े शादी के बंधन में बंधे थे।
उन्होंने कहा कि आज दिन शादी रचाने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है।
चीन के कई शहरों में शादी पंजीकरण कार्यालय के बाहर प्रमाण पत्र लेने के लिए घंटों लोग कतार में खड़े रहे।
चीन में पिछले साल 08-08-08 के दिन करीब 3,14,224 जोड़े शादी के बंधन में बंधे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications