बोलीविया में मतदान के लिए 25 लाख लोगों ने करवाया पंजीकरण
ला पाज, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। बोलीविया में आगामी छह दिसंबर को होने वाले आम चुनाव में मतदान के लिए अब तक लगभग 25 लाख लोगों का पंजीकरण हुआ है।
समाचार एजेंसी प्रेंसा लैटिना के मुताबिक राष्ट्रीय निर्वाचन कोर्ट (सीएनई) का कहना है कि 15 अक्टूबर तक 60 फीसदी मतदाता मतदान के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।
अर्जेटीना, ब्राजील, स्पेन और अमेरिका में रह रहे बोलीवियाई नागरिक इन देशों में रहकर ही मतदान कर सकते हैं।
राष्ट्रपति इवो मोरालेस के अलावा और सात और दलों के नेता भी चुनावी दौड़ में शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications