चिदम्बरम के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव ला सकती है भाजपा
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "संसद को गुमराह करने के आरोप में हम संसद के आगामी सत्र में चिदम्बरम के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव ला सकते हैं।"
उन्होंने कहा, "चिदम्बरम ने संसद को आश्वस्त किया था कि मानसून खत्म होने के बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। राज्य में आखिर चुनाव क्यों नहीं कराए जा रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "अब जबकि भाजपा के विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है, राज्य में चुनाव के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications