पीएनबी के शाखा प्रबंधक को किसानों ने 12 घंटे तक बंधक बनाए रखा
जिले के रिसौली थाना प्रभारी महेश प्रसाद ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि घटना बरसेरा गांव की है, जहां मंगलवार को पीएनबी शाखा प्रबंधक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए कथित तौर पर घूस मांगे जाने से नाराज किसान बैंक के अंदर घुस गए और शाखा प्रबंधक को उसी कुर्सी से बांध दिया।
प्रसाद के मुताबिक किसानों ने शाखा प्रबंधक को बैंक के अंदर बंधक बनाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान उन्होंने किसी को भी अंदर नहीं जाने की इजाजत नहीं दी। किसानों का विरोध प्रदर्शन देर शाम तक चलता रहा। प्रशासन के आला अधिकारी जब मौके पर पहुंचे और उन्होंने शाखा प्रबंधक के खिलाफ जांच करवाने का आश्वासन दिया तब जाकर किसानों ने प्रंबधक को रिहा किया। घटना को लेकर पुलिस ने किसानों के खिलाफ कोई मामला नहीं दर्ज किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications