ब्राजील और अर्जेटीना में तूफान, 13 मरे
ब्यूनस आयर्स/रियो डी जनेरियो, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील और अजेंटीना में आए तूफान में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं और 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुतािबक मंगलवार को अर्जेटीना के मिसियंस प्रांत के सैप प्रेडो में आए तूफान में नौ लोग मारे गए।
उधर, दक्षिणी ब्राजील के सांता कैटरीना प्रांत चार लोग मारे गए और 60 लोग घायल हो गए। तूफान से इस इलाके में 70 फीसदी मकान तबाह हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications