जम्मू एवं कश्मीर में विस्फोट में 4 घायल
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजधानी श्रीनगर से 54 किलोमीटर दूर सोपोर शहर में आतंकवादियों ने सोपोर पुलिस स्टेशन की इमारत पर एक ग्रेनेड फेंका। इस विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ)के तीन जवान और एक स्थानीय पुलिसकर्मी घायल हो गया।
घायलों का इलाज स्थानीय अस्पाताल में कराया जा रहा है। फिलहाल इस विस्फोट की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications