अर्जेटीना में अमेरिकी शोधकर्ता से जीवाश्म जब्त
समाचार एजेंसी ईएफई ने कस्टम सेवा की ओर से जारी विज्ञप्ति के हवाले से बताया, "जब्त सामग्री में 45 जीवाश्म हैं। इन्हें कैलीफोर्नियां विश्वविद्यालय के एक शोध समूह के अमेरिकी नागरिक ने अवैध तरीके से हासिल किया था।"
अर्जेटीना जीवाश्म विज्ञान संघ की शिकायत के बाद सीमा शुल्क के अधिकारियों द्वारा बैग की तालाशी ली गई जिसमें बड़ी मात्रा में जीवाश्म पाए गए। जीवाश्म के बारे में आगाह किया गया था कि सानजुआन के उत्तरपश्चिम प्रांत से कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय का एक समूह बहुत बड़ी मात्रा में जीवाश्मों को ले जाने का प्रयास कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications