ब्रिटिश पत्रकार रिहा, छापे के दौरान सहयोगी की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने चारदराह जिले के गवर्नर अब्दुल वाहिद उमरखेल के हवाले से बताया कि अमेरिकी सेना ने मंगलवार रात को एक घर पर छापा मार कर संवाददाता को मुक्त कराया।
उमरखेल ने बताया कि छापे के दौरान एक अनुवादक और एक महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह नहीं कहा जा सकता कि दोनों की मौत अमेरिकी सेना की कार्रवाई में हुई या आतंकवादियों ने इन्हें मार दिया।
संवाददाता का अपहरण शनिवार को उस इलाके में घूमते समय कर लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications