आंध्र प्रदेश के 971 मंडल सूखाग्रस्त घोषित
कार्यकारी मुख्यमंत्री के.रोसैया ने कहा कि सरकार ने सूखा प्रभावित 971 मंडलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। पूरे राज्य में 1,128 मंडल हैं। प्रत्येक मंडल में पांच से 10 गांव सूखे का सामना कर रहे हैं। राज्य को पिछले छह वर्षों में पहली बार सूखे की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
सूखे की घोषणा मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी द्वारा चार सितंबर को की जानी थी लेकिन दो सितंबर को हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई थी। वे चित्तूर में लोगों के बीच जनसंपर्क कार्यक्रम के लिए जा रहे थे ताकि लोगों को सूखा राहत के बारे में आश्वस्त कर सकें।
सूखे की घोषणा करने से केंद्रीय सरकारी योजनाओं के तहत धन की मदद मिलेगी जिससे सूखा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चलाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications