फरीदाबाद में इमारत ढही, 2 की मौत (लीड-2)
फरीदाबाद के उपायुक्त प्रवीण कुमार ने आईएएनएस से कहा, "मलबे से दो लोगों के शव पहले ही निकाले जा चुके हैं। तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।"
कुमार ने कहा, "कई और लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। यद्यपि, इनकी संख्या के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। बचाव कार्य अभी भी जारी है और इसके कुछ और घंटों तक चलने की संभावना है।"
यह दुर्घटना बुधवार दोपहर 12.45 बजे शहर के नए औद्योगिक क्षेत्र में हुई।
फरीदाबाद के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक जिन दो लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं वे काम्प्लेक्स में हो रहे निर्माण में काम कर रहे थे।
अधिकारी ने कहा, "इमारत में कुछ मरम्मत का काम चल रहा था। इमारत की ऊपरी मंजिल पर भारी जेनरेटर सेट को स्थापित किया जा रहा था तभी इमारत ढह गई।"
यह पूछे जाने पर कि क्या जेनरेटर सेट के कारण यह दुर्घटना हुई तो कुमार ने कहा, "अभी असली कारण का पता नहीं चला है लेकिन जेनरेटर सेट एक कारण हो सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications