दक्षिण पूर्व एशिया में आपदाओं में 7 लाख लोग मारे गए
काठमांडू में पिछले तीन दिनों से जारी स्वास्थ्य मंत्रियों का 27वां सम्मेलन गुरुवार को समाप्त हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद, स्वास्थ्य अधिकारियों के एक दल के साथ इस अंतर्राष्ट्रीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
काठमांडू घोषणा पत्र में कहा गया है, "विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के सदस्य देशों के हम सभी स्वास्थ्य मंत्री इस बात को लेकर चिंतित हैं कि वर्ष 1998 से 2009 के बीच प्राकृतिक आपदाओं में दक्षिण पूर्व एशिया में 750,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। यह संख्या दुनिया में आपदाओं से होने वाली कुल मौतों का 61.6 प्रतिशत है।"
घोषणा पत्र में जोर देकर कहा गया है, "हम यह भी मानते हैं कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति के इस्तेमाल के अनुकूलन और वर्तमान अच्छी आदतों को अपना कर हम स्वास्थ्य सुविधाओं को लचीला बनाने व उनकी हिफाजत के ढांचागत, गैर ढांचागत सक्रिय संदर्भो को मजबूती प्रदान करने के प्रयासों को बढ़ा सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications