इराक में दो हमले में 6 की मौत, 3 घायल
समाचार एजेंसी डीपीए ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि इराक के दक्षिणी शहर कर्बला में एक विस्फोट में चार नागरिकों की मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरे में लेकर खोज अभियान शुरू कर दिया है।
दूसरी ओर देश के उत्तर में किरकुक-दाकूक मार्ग पर पुलिस गश्ती दल को निशाना बना कर किए हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
घायलों को किरकुक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications