गोवा में अवैध खनन कंपनियों पर कार्रवाई में देरी
जीएसपीसीबी के अध्यक्ष डी. सूजा ने आईएएनएस को बताया, "अभी हमलोग कंपनियों द्वारा जमा किए गए दस्तावेज के संकलन की प्रक्रिया में हैं। मुझे नहीं मालूम कि अभी तक कितनी कंपनियों ने दस्तावेज जमा कराए हैं।"
जीएसपीसीबी ने 14 अगस्त को 78 खनन पट्टा ऑपरेटरों को नोटिस जारी कर कहा था कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) तथा वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा प्राप्त अनापत्ति पत्र के साथ 15 दिनों के भीतर दस्तावेज जमा कराएं।
डिसूजा ने कहा, "कंपनियों को दस्तावेज जमा कराने में कुछ वक्त लग सकता है। जो कंपनियां दस्तावेज जमा नहीं कराएंगी, हम उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करेंगे। इसके बाद भी दस्तावेज नहीं जमा कराने पर उन्हें खनन कार्य बंद करने का आदेश दिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications