पाक में 7 आतंकवादी ढेर, 17 गिरफ्तार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पाकिस्तानी सुरक्षा बल स्वात और मलकंद जिलों के विभिन्न हिस्सों में अभियान जारी रखे हुए हैं। स्वात घाटी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैनिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। इस कार्रवाई में सात आतंकवादी ढेर हो गए।
स्वात और नजदीकी बाजौर में एक स्थानीय कमांडर समेत 17 आतंकवादी गिरफ्तार कर लिए गए जबकि स्वात में 12 आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
इस बीच बाजौर में विस्थापितों के लिए राहत सामग्री भेजे जाने का काम जारी है। वहां राहत सामग्री से भरे 10 ट्रक भेजे गए हैं। इसके अलावा मलकंद में 294,814 कैश कार्ड्स बांटे गए हैं।
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ गत अप्रैल से शुरू की गई कार्रवाई में अब तक करीब 1700 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications