करजई अब तक के चुनाव नतीजों से संतुष्ट
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि करजई ने स्वतंत्र निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित आंशिक नतीजों का स्वागत करते हुए उम्मीद जाहिर की कि अंतिम नतीजों की घोषणा प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी।
अफगानिस्तान में निर्वाचन आयोग यहां धीरे-धीरे और चरणबद्ध तरीके से चुनाव परिणामों की घोषणा कर रहा है।
दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरे करजई जीत के करीब बढ़ रहे हैं। मंगलवार को निर्वाचन आयोग ने कहा था कि अब तक 91.6 प्रतिशत मतदान केंद्रों के मत गिने जा चुके हैं। इनमें करजई को 54.1 प्रतिशत मत मिले हैं जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला अब्दुल्ला को 28.3 प्रतिशत मत मिले हैं।
करजई को पुनर्मतदान टालने के लिए 50 प्रतिशत से ज्यादा मतों की जरूरत है। निर्वाचन आयोग बहुत धीमी गति से दो या तीन दिनों के अंतराल पर आंशिक चुनाव नतीजों की घोषणा कर रहा है। अंतिम नतीजे 17 सितंबर को घोषित होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications