फोर्ड ने एंडीवर मॉडल को फिर से लांच किया
नया एंडीवर दो संस्करणों में आएगा। इसमें पांच स्पीड आटोमेटिक ट्रांसमिशन लगे होंगे और ड्राइवर व यात्री सीटों के सामने लगे एयरबैगों के अलावा बगल में भी एयरबैग लगे होंगे।
इस वाहन के 3-लीटर, 4 गुणा 4 ट्रांसमिशन वाले संस्करण की कीमत 17.99 लाख और 2.5 लीटर, 4 गुणा 2 मैनुअल ट्रांसमिशन संस्करण की कीमत 15.99 लाख रुपये होगी। यह वाहन पांच रंगों में उपलब्ध होगा।
वर्तमान मोरेलो, पैंथर ब्लैक और डायमंड व्हाइट रंगों के अतिरिक्त दो नए रंगों को शामिल किया गया है। ये रंग समुद्री हरा और मूनडस्ट सिल्वर होंगे।
फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक माइकेल बोन्हम ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हम इस लांचिग से अच्छे परिणाम की उम्मीद करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications