देश के शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स में 60 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को कारोबार के दौरान हल्की तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 60 और निफ्टी नौ अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 59.88 अंकों (0.37 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,183.55 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,215.74 के ऊपरी और 16,044.77 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 12.58 अंकों की गिरावट के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' नौ अंकों (0.19 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,814.25 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,825.05 के ऊपरी और 4,783.50 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 0.35 अंक की मामूली गिरावट के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 2.96 अंकों (0.05 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,939.81 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक में मामूली वृद्धि दर्ज की गई और यह 4.43 प्रतिशत (0.06 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,183.38 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेल एवं गैस, बैंकिंग, हेल्थकेयर और धातु क्षेत्र की कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई। तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 2.36 प्रतिशत, बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 0.59 प्रतिशत, हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 0.35 प्रतिशत और धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1530 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई। 1280 कंपनियों के शेयर मूल्यों में तेजी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications