सुरक्षा कारणों से पाकिस्तानी मंत्रिमंडल की बैठक में दो बार विलंब
समाचार एजेंसी 'ऑनलाइन' ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि मंत्रिमंडल की बैठक पहले प्रधानमंत्री सचिवालय में होने वाली थी लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में संभावित आतंकवादी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद वहां की सुरक्षा स्थिति पर चिंता जताई।
इसके बाद मंत्रिमंडल की बैठक संसद भवन में आयोजित करने का फैसला किया गया और सभी मंत्रियों से वहां पहुंचने के लिए कहा गया। मंत्रियों ने वहां पहुंचना आरंभ भी कर दिया। लेकिन फिर बैठक का स्थान बदलकर प्रधानमंत्री सचिवालय कर दिया गया। ऐसा सुरक्षा एजेंसियों के परिसर की जांच के बाद बैठक को हरी झंडी दिखाने पर किया गया।
सूत्रों के अनुसार आतंरिक मंत्रालय को भी इलाके में संभावित आतंकवादी गतिविधियों के बारे में सूचित कर दिया गया है और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications