इस्लामिक बैंक स्थापित करेगा केरल
इसाक ने कहा कि प्रस्तावित बैंक की शेयर पूंजी 1,000 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसके विस्तृत विवरण को निर्धारित करने के लिए शीघ्र ही एक सलाहकार समिति स्थापित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अनिवासी केरलवासियों और राज्य के ई.एम.नजीब जैसे व्यापारियों को इस परियोजना में शामिल किया जाएगा।
बाद में नजीब ने आईएएनएस को बताया कि इस संबंध में एक सलाहकार द्वारा किए गए संस्था के व्यवहार्यता अध्ययन के बाद गठित की गई कोर समिति की तीन बैठकें भी हो चुकी हैं।
कोर समिति के एक सदस्य नजीब ने कहा कि अध्ययन में पाया गया कि इस्लाम के शरिया कानून के अंतर्गत एक बैंक का संचालन व्यवहार्य है। यह बैंक अगले वर्ष तक वास्तविकता में बदल जाएगा।
कंपनी का पंजीकरण अगले महीने कराया जाएगा और एक बार कंपनी का गठन होने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक से अनुमति लेने का कदम उठाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य की 3.2 करोड़ की आबादी में 24 प्रतिशत मुसलमान हैं।
सेंटर फॉर डेवलपमेंट स्टडीज के एक अध्ययन के अनुसार केरल के 18.5 लाख प्रवासियों में से 48 प्रतिशत मुसलमान हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications