आईएसएस से अलग हुआ डिस्कवरी

वाशिंगटन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष यान डिस्कवरी आपूर्ति और प्रयोगशाला के लिए जरूरी उपकरण अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) पहुंचाने का कार्य संपन्न करने के बाद मंगलवार को उससे अलग हो गया।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पायलट केविन फोर्ड ने डिस्कवरी को आईएसएस से अलग कर धरती की ओर रवानगी शुरू की। इसके गुरुवार को फ्लोरिडा स्थित केनेडी अंतरिक्ष केंद्र पहुंचने का कार्यक्रम है।

चालक दल के छह अमेरिकी और एक स्वीडिश सदस्य अपने साथ अंतरिक्ष केंद्र से वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए दो रैक्स और एक फ्रीजर ला रहे हैं। इनमें से एक का इस्तेमाल धातुओं, सेमी कंडक्टर्स, क्रिस्टल, शीशे और अन्य उत्पादों पर अनुसंधान के लिए किया जाएगा। दूसरे का इस्तेमाल अंतरिक्ष में तरल और अर्ध तरल के अध्ययन पर किया जाएगा।

अंतरिक्ष यात्रियों ने तीन बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की। उन्होंने इस दौरान खाली अमोनिया टैंक हटाए और नया वहां लगाया तथा प्रकार की मरम्मत की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+