लाल बहादुर शास्त्री की ऐतिहासिक घड़ी चोरी
दिल्ली में 'लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल' में रखी यह सुनहरी घड़ी विगत तीन सितंबर को चोरी हो गई। यह मेमोरियल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास के निकट है।
पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) एस. दास ने आईएएनएस को बताया, "यह घटना पिछले सप्ताह की है लेकिन इसकी सूचना तीन दिन बाद दी गई। चोरी भी सिर्फ घड़ी की गई। इस समय हम यह नहीं कह सकते कि घड़ी किसने चोरी की।"
इस घटना की पुष्टि करते हुए शास्त्री जी के पुत्र अनिल शास्त्री ने कहा, "पुलिस को इस की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने उंगलियों के निशान लिए गए हैं और इसकी जांच जारी है।"
गौतरलब है कि पूर्व रूसी प्रधानमंत्री अलेक्सी कोसीजिन ने 1966 में भारत-पाक युद्ध की समाप्ति के बाद यह घड़ी शास्त्री जी को भेंट की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications