बिहार के 65 प्रखंड बाढ़ की चपेट में

नालंदा जिले में बाढ़ का पानी सात प्रखंडों में प्रवेश कर गया है। जिले की पंचाने, जीराइन, सकरी तथा गोइठवा नदी अभी भी उफान पर हैं। मौसम को देखते हुए माना जा रहा है कि बाढ़ में अभी कोई खास सुधार नहीं होने वाला।

नालंदा के जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि बिहार शरीफ को चंडी प्रखंड से जोड़ने वाली सड़क पर नूरसराय के पास दो फीट से ज्यादा पानी बह रहा है। इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है। अग्रवाल ने बताया कि कई क्षेत्रों से पानी घटने की सूचना है लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण राहत कार्यो में कठिनाई आ रही है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में नावों का परिचालन प्रारंभ कर दिया गया है तथा अनाज बांटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया गया है।

जहानाबाद तथा रोहतास जिलों के कई गांवों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। औरंगाबाद में सोन नदी के नहर का तटबंध बारूण थाना के महुआरी के पास टूट गया है जिससे आसपास के खेतों में बाढ़ का पानी घुस गया।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार राज्य के 14 जिलों के 65 प्रखंडों की 508 ग्राम पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक बाढ़ प्रभावित इलाकों में 1360 सरकारी तथा निजी नावों का परिचालन किया जा रहा है। इसके अलावा अब तक 5050 क्विंटल अनाज तथा 9़ 99 लाख रुपए बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+