शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान
रायपुर, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ के कोरिया जिले की पुलिस एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में छात्रों को जबरन निर्वस्त्र करवाकर नृत्य कराने के आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश में है।
राजधानी रायपुर से 380 किलोमीटर दूर कोरिया जिले के टेडमा गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को शिक्षक खगेश सिंह, 35 ने कथित तौर पर सात साल के कई छात्रों को कक्षा में ही निर्वस्त्र होकर नृत्य करने का निर्देश दिया।
कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक रवींद्र भेंडिया ने आईएएनएस को बताया," शिक्षक के ऐसे व्यवहार से अभिभावक बेहद परेशान हो गए। शिक्षक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है।"
भेंडिया ने कहा," शिक्षक ने जब छात्रों को कक्षा में निर्वस्त्र होकर नाचने के लिए कहा उस समय संभवत: उसने शराब पी रखी थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications