आपात स्थिति में उतरा हुड्डा का हेलीकॉप्टर
हिसार (हरियाणा), 9 सितम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण बुधवार को आपात स्थिति में उतरना पड़ा।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि हुड्डा का हेलीकॉप्टर नई दिल्ली से पंजाब के मुक्तसर जा रहा था।
हिसार के पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह विर्क ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पूरी तरह सुरक्षित ढंग से उतरा। यह केवल एक अनियत लैंडिंग थी। अब वह सड़क मार्ग से वापस दिल्ली रवाना हो गए हैं।
प्रशासन के सूत्रों के अनुसार हेलीकॉप्टर के पायलटों के सामने आगे मौसम खराब होने की चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री ने सुरक्षित तरीके से उतरने का विकल्प चुना।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications