ग्रामीणों की गिरफ्तारी का विरोध, राजमार्ग बंद
जनजातीय लोगों ने राउरकेला शहर से 60 किलोमीटर दूर चंडीपोश गांव के निकट राजमार्ग को बंद कर दिया। चंडीपोश गांव से 29 अगस्त को 30 ग्रामीणों को संदिग्ध नक्सली होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राजमार्ग बंद होने की वजह से सैकड़ों वाहन सड़क पर खड़े हैं। खनिज परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।"
उधर, पुलिस का दावा है कि उनके पास इस बात के सबूत हैं गिरफ्तार किए गए ग्रामीण इस इलाके में हुई कई आपराधिक वारदातों में लिप्त थे।
स्थानीय विधायक जॉर्ज टिर्की ने कहा, "पुलिस में असली नक्सलियों को पकड़ने की हिम्मत नहीं है। पुलिस अपने को बचाने के लिए निर्दोष ग्रामीणों को बलि का बकरा बना रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications