फैशन सप्ताह के लिए तैयार कोलकाता के डिजायनर

कोलकाता, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। फैशन की दुनिया से दूर कोलकाता शहर में पांच माह के अंतराल में दूसरा फैशन सप्ताह आयोजित होने जा रहा है। बुधवार से इस पांच दिवसीय कोलकाता फैशन वीक (केएफडब्ल्यू)-2 की शुरुआत हो रही है।

द्वितीय फैशन सप्ताह में अपने कलेक्शन के प्रदर्शन की सारी तैयारियां कर चुके डिजायनर महसूस करते हैं कि इस आयोजन में अच्छा व्यापार होगा और खरीददारों के साथ नए संबंध बनेंगे।

यह इस शहर का द्वितीय केएफडब्ल्यू आयोजन है। इससे पहले अप्रैल में पहला केएफडब्ल्यू आयोजित किया गया था, जिसमें डिजायनरों द्वारा तैयार 'शरद-शीतकालीन' कलेक्शन प्रस्तुत किए गए थे।

केएफडब्ल्यू-2 में देशभर के 40 डिजायनरों द्वारा तैयार 'बसंत-ग्रीष्म' कलेक्शन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इन डिजायनरों में से 14 ऐसे हैं जो पहली बार आयोजन में सम्मिलित हो रहे हैं।

शहर की एक मशहूर फैशन डिजायनर मोना लांबा ने आईएएनएस से कहा, "शहर में आयोजित इस फैशन सप्ताह को लेकर मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। इससे हमें बहुत मदद मिलेगी। हमें अपने कलेक्शन के प्रदर्शन के लिए अपने सामान सहित किसी अन्य शहर में नहीं जाना होगा। यह हमारे बेहद करीब आयोजित हो रहा है।"

केएफडब्ल्यू-2 का विषय है 'पृथ्वी के वस्त्र'। संयुक्त राष्ट्र संघ के खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा साल 2009 को 'प्राकृतिक रेशों का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष' घोषित किया गया है। इस घोषणा को ध्यान में रखकर ही फैशन सप्ताह के विषय का चुनाव किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+