जाली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार
रायपुर के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने संवादाताओं को बताया कि शेख बोरजाहा को मंगलवार रात एक होटल से 1,000 और 500 रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि बोरजाहा बांग्ला बोलता है लेकिन लगता है कि वह हिन्दी नहीं जानता। वह अपने साथी के साथ होटल में ठहरा था। जो पुलिस की दबिश के दौरान भागने में सफल रहा।
अमित कुमार ने कहा, "बोरजाहा और उसके साथी ने रायपुर के बाजार में 40,000 मूल्य के जाली नोट पहुंचाए हैं।"
उन्होंने संकेत दिया कि उसका संबंध किसी प्रतिबंधित संगठन से हो सकता है।
इंडो एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications