झारखंड में चुनाव कराने की मांग, भाजपा विधायकों का इस्तीफा (लीड-1)
विधायकों ने अपने इस्तीफे राज्यपाल के. शंकर नारायण को सौंप दिए।
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रघुवीर दास ने कहा कि हाल ही में हरियाणा, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश- तीन राज्यों में चुनाव कराने की घोषणा की गई है लेकिन झारखंड में चुनाव नहीं हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य विधानसभा को तत्काल भंग करने और चुनाव कराने की मांग कर रही है।
दास ने कहा कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन का कार्यकाल बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने संसद को आश्वस्त किया था कि मानसून के बाद झारखंड में चुनाव कराए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल राज्य में कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार कराने की कोशिश कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications