फरीदाबाद में इमारत गिरी, 5 फंसे (लीड-1)
यह दुर्घटना बुधवार दोपहर 12.45 बजे शहर के नए औद्योगिक क्षेत्र में हुई। दुर्घटना के समय इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। छत को सहारा देने के लिए लगाई गईं बल्लियां टूट गई और इस कारण इमारत ढह गई। मलबे से तीन लोगों को निकाला गया है। मलबे में दबे अधिकतर लोग मजदूर बताए जा रहे हैं।
फरीदाबाद के उपायुक्त प्रवीण कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव कार्यो की निगरानी कई वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक इमारत के मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों का कहना है कि घायल अवस्था में कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications