पायलट आतंकवादी जैसा व्यवहार कर रहे हैं : जेट एयरवेज प्रमुख

लगातार दूसरे दिन पायलटों के चिकित्सा अवकाश पर होने के कारण निजी एयरलाइन को बुधवार को करीब 170 उड़ानें रद्द करनी पड़ी।

गोयल ने कहा, "वे आतंकवादियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। वे देश व यात्रियों को रोककर एयरलाइन को बंधक नहीं बना सकते।"

उन्होंने कहा, "मैं पायलटों से बातचीत करने और उनसे मिलने को तैयार हूं। उनसे मिलकर मुझे खुशी होगी लेकिन वे यात्रियों को प्रताड़ित नहीं कर सकते।"

मंगलवार शाम को आए बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के संदर्भ में उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह अदालत की अवमानना है।" अदालत ने पायलटों को किसी भी तरह की हड़ताल पर जाने से रोक दिया था।

बुधवार को दूसरे दिन भी भारी संख्या में पायलटों के 'चिकित्सा अवकाश' पर होने के कारण देश की सबसे बड़ी एयरलाइन की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इस कारण करीब 170 उड़ाने रद्द करनी पड़ी।

अवकाश पर गए पायलटों की मांग अपने दो वरिष्ठ साथियों की पिछले माह हुई बर्खास्तगी के आदेश रद्द करने की है। उनका कहना है कि पायलटों का संघ बनाने में दोनों पायलटों ने सक्रिय भूमिका निभाई थी, इस कारण उन्हें बर्खास्त किया गया।

हाल ही में गठित पायलटों के संघ नेशनल एविएटर्स गिल्ड के अध्यक्ष गिरीश कौशिक ने कहा कि इस मामले को सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए बुधवार को जेट एयरवेज प्रबंधन के साथ बैठक की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+