हांगकांग में दुनिया का पहला 150 डॉलर का नोट जारी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्टैंडर्ड चार्टर्ड पीएलसी नामक बैंक ने अपनी स्थापना के 150 वर्ष पूरा होने के मौके पर 150 डॉलर के नोट जारी किए। हांगकांग में स्टैंडर्ड चार्टर्ड उन तीन बैंकों में से एक है जो मुद्रा जारी करते हैं।
आने वाले दिनों में करीब 70 लाख की आबादी वाले इस शहर में 150 डॉलर के 10 लाख डॉलर मूल्य के नोट जारी किए जाएंगे। नए नोटों के लिए लोगों को बुधवार से आमंत्रित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications