स्वाइन फ्लू के टीके का चिकित्सकीय परीक्षण करेगा स्पेन
समाचार एजेंसी ईएफई ने स्वास्थ्य मंत्री त्रिनिदाद जिमेनेज के हवाले से बताया कि ये परीक्षण छह साल से 17 साल के 400 बच्चों पर किए जाएंगे।
स्पेन की चिकित्सा एजेंसी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अधिकृत किया जाएगा जो पहले चयनित हो चुके बच्चों और इसमें स्वेच्छा से हिस्सा लेने वाले बच्चों का परीक्षण करेगी।
इसके अतिरिक्त, निगरानी समितियों को पहले ही स्थापित किया जा चुका है जो इन परीक्षणों का आवश्यक निरीक्षण करेंगी।
स्पेन में अभी तक स्वाइन फ्लू के अनुमानित 120,000 से 150,000 मामले सामने आये हैं जिनमें से 25 लोगों की इस बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। वहीं इनमें से 117 लोगों को गंभीर स्थिति में अस्पाताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications