पायलटों की 'छुट्टी', उड़ानें प्रभावित

पायलटों की 'छुट्टी', उड़ानें प्रभावित

अपने दो साथियों की नौकरियां जाने का विरोध व्यक्त करते हुए जेट एयरलाइंस के क़रीब 600 पायलट मंगलवार को छुट्टी पर चले गए हैं.

हालत यह है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित जेट के कई घरेलु उड़ानों पर इसका असर पड़ा है. जेट एयरलाइंस के इस पूरे घटनाक्रम के कारण उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं.

मुंबई से बीबीसी संवाददाता ज़ुबैर अहमद ने बताया कि दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित मुंबई की सात, कोलकाता की आठ और दिल्ली की 11 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं.

पायलटों का कहना है कि उन्होंने काम से छुट्टी लेकर अपना विरोध व्यक्त किया है इसलिए इसे हड़ताल का नाम न दिया जाए.

हाल ही में जेट एयरवेज़ ने अपने दो पायलटों की सेवाओं को रद्द करते हुए उन्हें कार्यमुक्त कर दिया था. पायलटों ने इस फ़ैसले का विरोध किया था.

यात्री प्रभावित

मंगलवार सुबह से छह घंटे पूर्व ही पायलटों ने काम का बहिष्कार कर दिया था. इसके बाद से ही जेट की कोलकाता, दिल्ली और कुछ अन्य महानगरों के लिए जेट एयरलाइंस और जेट लाइट की उड़ाने रद्द की गई हैं.

एजेंसियों के मुताबिक पायलटों की यूनियन, नेशनल एविएटर्स गिल्ड ने कहा था कि उनकी ओर से किसी भी हड़ताल या काम के बहिष्कार का आहवान नहीं किया गया है.

पर यूनियन के फैसले से असहमत, जेट एयरलाइंस के पायलटों ने अपने दो साथियों की नौकरियां छीने जाने के विरोध में मंगलवार को काम पर आने से मना कर दिया है.

दिल्ली, बंगलौर, मुंबई और कोलकाता सहित अन्य घरेलु हवाईअड्डों पर मंगलवार को यात्री जेट एयरलाइंस के काउंटरों पर अपनी यात्रा के लिए परेशान होते देखे गए.

उधर एयरलाइंस ने पायलटों के इस क़दम को ग़ैर-क़ानूनी करार दिया है. बताया जा रहा है कि एयरलाइंस अब नागरिक विमानन मंत्रालय से मदद की गुहार भी लगा रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+