जेट एयरवेज के 400 पायलट छुट्टी पर (लीड-1)
अपने दो वरिष्ठ पायलटों को बर्खास्त किए जाने के विरोध में जेट एयरवेज के लगभग 400 पायलट छुट्टी पर चले गए हैं। पायलटों के छुट्टी पर जाने से जेट एयरवेज को अपने घरेलू उड़ानों के अलावा अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को भी रद्द करना पड़ा।
जेट एयरवेज देश और विदेशों के 63 शहरों से प्रतिदिन 380 उड़ानों का परिचालन करती है। जेट ने कहा कि जिन उड़ानों को रद्द की गई है कि उसके यात्रियों को टिकट के पैसे वापस कर दिए जाएंगे या फिर वे अन्य तिथियों पर टिकट बुक कर सकते हैं।
जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को कम परेशानी हो, इसके लिए सभी प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं।
जेट एयरवेज के पायलटों के संघ नेशनल एविएटर्स गिल्ड के अध्यक्ष गिरीश कौशिक ने कहा कि बर्खास्त किए गए दो पायलटों को बहाल करने के लिए संघ ने जेट को नोटिस दिया है।
कौशिक ने पायलटों के छुट्टी पर जाने से यात्रियों को होने वाली परेशानी के संबंध में कहा, "यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं। हम सभी प्रबंधन से चाहते हैं कि वह दो पायलटों की नौकरी पर बहाल करें। हमारी केवल यही मांग है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications