बम की सूचना पर सफदरजंग अस्पताल खाली कराया
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के चार व्यस्त स्थानों-नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, सफदरजंग अस्पताल, पालिका केंद्र और विकास मीनार पर बम होने की सूचना से मंगलवार को राजधानी में घबराहट फैल गई।
दक्षिण दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल को खाली करा लिया गया।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, कनॉट प्लेस स्थित पालिका बाजार और आईटीओ के समीप विकास मीनार में भी गहन तलाशी जारी है।
एनडीएमसी प्रवक्ता आनंद तिवारी ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस को इस संबंध में सुबह एक फोन काल से सूचना मिली और सभी एहतियाती उपाय किए गए। भवन को खाली करा लिया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल को सुबह 9.30 बजे फोन पर जानकारी मिली। बम निरोधक दस्ते परिसर की तलाशी ले रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications