सुरक्षित है पाक का परमाणु जखीरा : अमेरिका

वाशिंगटन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)।अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने पाकिस्तान में परमाणु हथियारों के जखीरे की हिफाजत के लिए किए गए इंतजाम पर संतोष व्यक्त किया है।

सोमवार को अल-जजीरा टीवी को दिए साक्षात्कार में गेट्स ने कहा कि अमेरिका का मानना है कि पाकिस्तान की ओर से अपने परमाणु हथियारों को आतंकवादियों के हाथ पड़ने से बचाने के लिए किए गए प्रबंध संतोषजनक तथा उपयुक्त हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका को आश्वस्त किया है कि उसके परमाणुा हथियारों और संबंद्ध प्रयोगशालाओं की सुरक्षा के प्रबंध उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा कि 16 महीने पहले पाकिस्तान में सत्ता में आई सरकार ने अमेरिकी की उम्मीदों से बढ़कर कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने स्वात घाटी और दूसरे कबायली इलाकों में पाकिस्तानी तालिबान से बखूबी निपटा है। गेट्स ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान की हरसंभव मदद को तैयार है।

उन्होंने इस बात को गलत बताया कि पाकिस्तानी खुफिया तंत्र अमेरिका और नाटो की सेना के खिलाफ तालिबान की मदद कर रहा है।

पाकिस्तानी तालिबान की बढ़ती चुनौती के मद्देनजर उसके 80 से 100 परमाणु हथियारों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।

पिछले महीने ब्रिटेन में ब्रैडफोर्ड विश्वविद्यालय की पाकिस्तान सुरक्षा अनुसंधान इकाई के निदेशक शॉन ग्रेगरी ने कहा कि पाकिस्तान के घरेलू आतंकवादियों ने वर्ष 2007 और 2008 में उसके परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला किया था। हालांकि पाकिस्तान ने इन हमलों की बात नकारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+