रोजगार संबंधी रिपोर्ट पर राष्ट्रीय संगोष्ठी बुधवार को
इस वर्ष के शुरू में संसद के संयुक्त सत्र को अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने घोषणा की थी कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, वातावरण और अवसंरचना पर प्रथम 100 दिनों के भीतर पांच रिपोर्ट लाने का कार्य करेगी। श्रम और रोजगार मंत्रालय रोजगार संबंधी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी में व्यस्त है।
रोजगार पर रिपोर्ट तैयार करने की ओर यह राष्ट्रीय संगोष्ठी पहला प्रमुख कदम है। संगोष्ठी विशेषज्ञों के साथ-साथ हितधारकों के विचारों और सुझावों को प्राप्त करने के लिए आयोजित की जा रही है।
प्रस्तावित रिपोर्ट लोगों को रोजगार की मुख्य चुनौतियां, संख्या और गुणवत्ता दोनों के संर्दभ में जिनका देश सामना कर रहा है, के बारे में अवगत कराएगी। राष्ट्रीय संगोष्ठी में उन मुद्दों पर चर्चा करना आवश्यक है, जिन्हें प्रकाश में लाना और लोगों के समक्ष रखे जाने की आवश्यकता है। श्रम और रोजगार राज्य मंत्री हरीश रावत राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications