रामालिंगा राजू की हालत स्थिर (लीड-1)
उन्हें सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। राजू का गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है।
राजू धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद हैं। उन पर 78 अरब रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। सोमवार रात सीने में दर्द की शिकायत बाद राजू को पहले जेल में ही दवा दी गई लेकिन बाद में उन्हें स्थानीय 'निजाम चिकित्सा विज्ञान संस्थान' (एनआईएमएस) में भर्ती करवाया गया।
अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार राजू को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि राजू की कई चिकित्सकीय जांच की गई हैं, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार दोपहर तक आने की संभावना है।
एनआईएमएस के चिकित्सा अधिकारी एम.श्रीनिवास ने संवाददाताओं से कहा कि रिपोर्ट आने के बाद राजू की सीने में शिकायत की वजह का पता चल पाएगा।
राजू के वकील भरत कुमार ने हालांकि दावा किया है कि सत्यम के पूर्व चेयरमैन को दिल का दौरा पड़ा है। राजू का पहले से ही हेपेटाइटिस बी का इलाज चल रहा है। वह सात जनवरी से जेल में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications