पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में 4 स्कूली बच्चे मारे गए
इस्लामाबाद, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के ओराकजई एजेंसी क्षेत्र में मंगलवार सुबह आतंकवादियों की गोलीबारी में चार स्कूली बच्चे मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। हमले के समय वे सभी बच्चे स्कूल जा रहे थे।
जियो टीवी ने खबर दी है, "आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से स्कूल जाते बच्चों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।"
इस हमले में चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।
हमले के तत्काल बाद स्थानीय कबायलियों ने आतंकवादियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications