काबुल हवाई अड्डे के समीप कार बम विस्फोट
काबुल, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के समीप मंगलवार तड़के एक आत्मघाती हमलावर ने कार बम विस्फोट किया।
समाचार एजेंसी डीपीए ने हवाई अड्डे के अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कुछ दृूरी पर स्थित उनके कार्यालय की खिड़कियों के शीशे चटख गए। उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी।
यह हवाई अड्डा काबुल के पूर्व में है और इसका नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होता है। इसके अलावा यह अफगानिस्तान में तैनात अंतर्राष्ट्रीय फौजों के ठिकाने के रूप में भी प्रयोग में लाया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications