केंद्रीय दल ने सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा किया
एस़ एम. कोठातकर के नेतृत्व में केंद्रीय दल ने सोमवार को छतरपुर जिले के खजुआ, अतर्रा और ललपुर गांव का दौरा किया। इस दल को ग्रामीणों ने सूखी फसलें दिखाईं और पानी की समस्या से अवगत कराया । कृषक महादेव पटेल तथा रामाधार पटेल ने दल को बताया कि धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है, जबकि सोयाबीन तथा तिली का मात्र 25 प्रतिशत ही उत्पादन होने की संभावना है।
केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के सूखाग्रस्त क्षेत्रों की स्थिति का पता लगाने के लिए कृषि विभाग के सचिव पंकज कुमार के नेतृत्व में अध्ययन दल बनाया है। अध्ययन दल को तीन उप दलों में बांटा गया है। अध्ययन दल आठ से 10 सितम्बर तक 16 सूखा ग्रस्त जिलों का जायजा लेगा। यह दल 11 सितम्बर को राज्य के मुख्य सचिव के साथ बैठक कर हालात पर चर्चा करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications