शेयर बाजारों में तेजी का रुख
मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में मंगलवार को खुलने के साथ ही तेजी देखी गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बढ़त के साथ 16,030.56 पर खुला। 10.25 बजे यह बढ़त का रुख बरकरार रखते हुए 16,089.35 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स सोमवार को 16,016.32 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 4782.85 पर खुला और इसी समय यह भी बढ़त के रुख के साथ 4806.00 अंकों पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को निफ्टी 4782.90 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications