मप्र में एक और मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग के सयुक्त संचालक बी़ एऩ चौहान ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया है कि ममता सूर्यवंशी नाम की एक मरीज के चिकित्सकीय नमूनों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। ममता को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ममता के चिकित्सकीय नमूनों को जांच के लिए पांच सितम्बर को दिल्ली भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट सोमवार रात को मिली। स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में अब तक 83 संदिग्ध मरीज पाए गए हैं, इनमें से 49 की चिकित्सकीय नमूनों की रिपोर्ट भी आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार 44 नमूने निगेटिव पाए गए हैं, जबकि पांच मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications